पंचकूला। जिला पुलिस की ओर से नाइट डोमिनेशन चलाया गया। इस दौरान पुलिस की ओर से पूरे शहर में 40 स्थानों पर नाका लगाकर 1421 वाहनों की जांच की गई। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वाले 37 लोगों के चालान किए गए। इस दौरान कुल 1421 वाहनों में 407 टू-व्हीलर, 660 फोर-व्हीलर, 159 लाइट व्हीकल, 195 हैवी व्हीकल को चेक किया।
इसके अलावा कोविड-19 के तहत मास्क का प्रयोग न करने वाले 15 लोगों के चालान किए गए। ड्रंकन ड्राइविंग नाका लगाकर 2 चालान किए गए। साथ ही विभिन्न स्थानों का चयन कर पुलिस की ओर से होटल, धर्मशाला, सराएं, ढाबों व अन्य ठहरने वाले स्थानों व एटीएम को भी चेक किया गया। अभियान में पंचकूला पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा व अन्य पुलिस अधिकारी चेकिंग के दौरान मौजूद रहे।