फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि : हरियाणा राज्य स्तरीय सब जूनियर वूशु प्रतियोगिता में पंचकूला ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में डारेक्टर पंकज नैन के साथ ट्राफी के साथ विजेता बच्चे। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा सरकार की ओर से बनाई गई खेल नर्सरियों के अच्छे परिणाम सामने आने लगे हैं। कैथल में हुई राज्य स्तरीय सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता में ताऊ देवी लाल प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अलग अलग प्रतियोगिताओं में 17 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते जबकि 14 खिलाड़ियों ने रजत व 9 ने कांस्य पदक अपने नाम किए। तालु प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियन ट्राफी पर भी पंचकूला का कब्जा रहा। पदक विजेता खिलाड़ियों को हरियाणा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निदेशक पंकज नैन एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी अमरजीत सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन

ताऊ देवी लाल प्रशिक्षण केंद्र में बच्चों को तराशने में जुटे कोच अभिलाष सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता 13 व 14 मार्च को कैथल में हुई थी। 22 जिलों के 436 खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। खेल नर्सरी के बच्चों ने प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन की बदौलत पंचकूला का नाम रोशन किया। बच्चों की कड़ी मेहनत के कारण उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई।
ये हैं पदक विजेता: ग्रुप सी लड़कियों में प्रांजल ने स्वर्ण व रजत पदक हासिल किया। आराध्या ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीते। गुगन्या ने दो रजत पदक जबकि जिया नूर ने दो रजत पदक जीते। खुशबू ने दो कांस्य पदक, हर्षल ने कांस्य पदक जीता। ग्रुप सी लड़कों के वर्ग में विराट ने एक स्वर्ण और रजत पदक जीता। कृष्णा ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक, अक्षत ने एक स्वर्ण, एक रजत, ओजस्व ने रजत और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। वहीं अंश डोगरा ने स्वर्ण व कांस्य पदक जीते जबकि आदित्य डोगरा ने रजत पदक जीता। अभिनव डोगरा ने कांस्य, पार्थ वर्मा ने रजत और कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

ग्रुप बी में अन्वेषा ने तीन स्वर्ण पदक जीते
ग्रुप बी में अन्वेषा ने तीन स्वर्ण पदक जीते अपने नाम किए। अंशू सिंह ने तीन स्वर्ण पदक जीते। तनु ने एक स्वर्ण और रजत जीता। इसी तरह कुंग फू लड़कों के वर्ग में रोहन ने स्वर्ण, प्रबल ने रजत पदक जीता। जबकि लड़कियों में इशिता ने स्वर्ण, नवदीप कौर ने रजत पदक जीता। शार्ट वेपन में श्रेया ने स्वर्ण तो वीर ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें