फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आरोपी पुष्पिंदर सिंह का 4 दिन का रिमांड बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी एफडी और दस्तावेजों की बरामदगी बाकी
विज्ञापन

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पर भी फोकस
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नगर निगम के करोड़ों रुपये के गबन मामले में गिरफ्तार पुष्पिंदर सिंह को अदालत ने चार दिन की अतिरिक्त पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड खत्म होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां एसीबी ने आगे की जांच के लिए समय मांगा।
सुनवाई के दौरान एसीबी ने अदालत को बताया कि मामले में कई अहम प्रॉपर्टी दस्तावेजों की बरामदगी अभी बाकी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी शेष है। अदालत ने दलीलें सुनने के बाद आरोपी का रिमांड चार दिन के लिए बढ़ा दिया।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) और अन्य दस्तावेज तैयार कर गबन को अंजाम दिया। इन दस्तावेजों में इस्तेमाल की गई मोहरें दिल्ली से बनवाई गई थीं, जिनके लिए कथित तौर पर फर्जी अथॉरिटी लेटर का उपयोग किया गया।
विज्ञापन


अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द संभव
सूत्रों के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर दिल्ली से फर्जी दस्तावेज और मोहरों की बरामदगी की जानी है। वहीं गबन की राशि से जुड़ी चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज अमृतसर में आरोपी के एक परिचित के पास होने की जानकारी भी मिली है, जिन्हें बरामद किया जाना बाकी है। एसीबी ने बताया कि मामले में सह-आरोपी समर रंगा, आर्यन और सन्नी गर्ग की तलाश भी जारी है। इनके ठिकानों का पता लगाकर गबन की रकम से अर्जित संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। एसीबी का कहना है कि पूरे नेटवर्क का खुलासा करने और साक्ष्य जुटाने के लिए विस्तृत जांच जरूरी है, जिसके चलते अतिरिक्त रिमांड की मांग की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें