फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कमरों की कमी से जूझ रहा गांव कोट का स्कूल, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिभावकों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन पुराने कमरे तोड़े, नए अब तक नहीं बने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। गांव कोट स्थित वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कमरों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। समस्या से परेशान अभिभावकों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है।
अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है, लेकिन बैठने के लिए पर्याप्त कमरे नहीं हैं। कुछ समय पहले नए कमरे बनाने के लिए पुराने कमरे और चारदीवारी को तोड़ दिया गया था, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

ऐसे में बच्चों को खुले में या असुविधाजनक परिस्थितियों में पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर सरकार डिजिटल और आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कर रही है, वहीं इस स्कूल में बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन

अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया तो बच्चों की शिक्षा पर गंभीर असर पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल में जल्द से जल्द नए कमरे बनवाकर विद्यार्थियों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें