पंचकूला। टेलीफोन तार चोरी के मामले में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चार आरोपियोंं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कृष्णा उर्फ छोटू सेक्टर-4 पंचकूला, देवा निवासी झुग्गी सेक्टर-16, दिलखुश निवासी जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) और बादल बुढ़नपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की गई कॉपर केबल बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने चारों को अंबाला जेल भेज दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी नशा करने के लिए इस तरह की चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली थी चार युवक सिविल अस्पताल परिसर में बीएसएनएल टेलीफोन की कॉपर केबल काटकर चोरी कर रहे हैं। इसके बाद सेक्टर-7 थाना में तैनात एसआई प्रदीप कुमारटीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें दबोच लिया। चारों आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 7 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 (3) व 317(2)के तहत तुरंत मामला दर्ज कर किया गया है।