फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विदेशी नागरिकों से ठगी के मामले में आरोपी को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने कहा- छापेमारी के समय मौके पर मौजूद नहीं था आरोपी, शुरुआती शिकायत में भी नहीं था नाम
विज्ञापन

सेक्टर-20 साइबर क्राइम थाने में दर्ज मामले में 22 आरोपी चार्जशीट में नामजद, अब तक 17 को मिल चुकी जमानत
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। विदेशी नागरिकों को अमेजन कर्मचारी बनकर ठगने के कथित फर्जी कॉल सेंटर मामले में अदालत ने आरोपी लक्ष्य शर्मा को नियमित जमानत दे दी है। अदालत ने कहा कि छापेमारी के समय लक्ष्य शर्मा मौके पर मौजूद नहीं था और शुरुआती शिकायत में भी उसका नाम नहीं था। उसे सीधे ठगी से जोड़ने वाला कोई स्वतंत्र साक्ष्य भी सामने नहीं आया।
सेक्टर-20 साइबर क्राइम थाने में दर्ज मामले में पुलिस ने 22 आरोपियों को चार्जशीट में नामजद किया है। लक्ष्य शर्मा की ओर से एडवोकेट ने अदालत में दलील दी कि उसे मामले में झूठा फंसाया गया है। मामले में अब तक 17 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दो जून 2026 को सुबह 3:18 बजे सेक्टर-2 स्थित कथित अवैध कॉल सेंटर पर छापेमारी की गई थी। मौके से 19 कंप्यूटर, तीन लैपटॉप, नकदी, विदेशी मुद्रा, आभूषण और क्रिप्टो वॉलेट बरामद किए गए थे।
विज्ञापन

पुलिस का आरोप है कि कॉल सेंटर से विदेशी नागरिकों से अमेजन कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर संपर्क किया जाता था। इसके बाद उन्हें एनीडेस्क डाउनलोड करवाकर गिफ्ट कार्ड के जरिए भुगतान करने के लिए तैयार किया जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें