फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कौशल के तहत लगे रोडवेज के 250 कर्मचारियों को नहीं मिला अगस्त का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर चल रहा, कर्मचारी बोले- उधार लेकर घर का खर्च चलाने को मजबूर जल्द भुगतान की मांग
विज्ञापन

वेतन अटकने से बच्चों की फीस, राशन और बिजली-पानी के बिल समेत जरूरी खर्च प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा रोडवेज विभाग में कौशल रोजगार के तहत कार्यरत करीब 250 कर्मचारियों को अगस्त माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है। सितंबर माह भी चल रहा है, लेकिन वेतन लंबित होने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि वे नियमित रूप से ड्यूटी निभा रहे हैं, इसके बावजूद समय पर वेतन नहीं मिलने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
कर्मचारियों के मुताबिक, वेतन न मिलने के कारण कई लोग रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए परिचितों और दुकानदारों से उधार लेने को मजबूर हैं। इसका असर बच्चों की फीस, राशन, बिजली-पानी के बिल और अन्य जरूरी खर्चों पर पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि महीने का वेतन समय पर मिलना उनके लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि इसी से परिवार की अधिकांश आवश्यकताएं पूरी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द वेतन जारी करने की मांग
कर्मचारियों ने रोडवेज विभाग के अधिकारियों से अगस्त का लंबित वेतन जल्द जारी करने की मांग की है। उनका कहना है कि वे पूरी जिम्मेदारी और नियमितता के साथ विभागीय कार्य कर रहे हैं, इसलिए उन्हें समय पर वेतन मिलना चाहिए। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि विभाग उनकी समस्या का जल्द समाधान करते हुए लंबित भुगतान जारी करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें