फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हेरोइन के साथ गिरफ्तार आरोपी को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश हिमांशु सिंह की अदालत ने एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार आरोपी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा (28) निवासी गांव बराड़ जिला अमृतसर को नियमित जमानत देने का फैसला सुनाया है। बीते 25 जुलाई को एएसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने परजीत सिंह उर्फ पम्मा को 89 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी। बचाव पक्ष ने दलील देते हुए कहा कि उसे झूठा फंसाया गया है। वह कार खरीदने के लिए चंडीगढ़ आया था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़कर झूठा मामला बना दिया। बरामदगी की मात्रा गैर-व्यावसायिक है। इसलिए लंबे समय तक जेल में रखने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन




अदालत का फैसला : अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि बरामद की गई हेरोइन की मात्रा इंटरमीडिएट श्रेणी में आती है। मामले की जांच पूरी हो चुकी है और आरोपी 25 जुलाई से न्यायिक हिरासत में है। ट्रायल में समय लगेगा और अब आरोपी से कुछ भी बरामद किया जाना शेष नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें