पंचकूला। पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ सेक्टर-25 ने 2.34 लाख बिजली बिल की राशि लूटने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शांति उर्फ भुंडी निवासी गांव सेगटा अंबाला के रूप में हुई है। आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।
सतनाम सिंह पुत्र सुरेंद्र पाल निवासी गांव जटवाड अंबाला ने 27 जनवरी को शिकायत दर्ज करवाई कि वह बिजली विभाग में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह बिजली के बिल की रकम इकट्ठा करने के बाद एसबीआई मट्टावाला की शाखा में जमा कराने जा रहे थे। जसे ही वह फ्लाईओवर पर पहुंचे तो आरोपियों ने सतनाम सिंह की आंख में मिर्च डालकर 2.34 लाख रुपये व लैपटाप और प्रिंटर भी छीन ले गए थे। इस मामले की जांच पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ को दी गई थी।