फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मनीमाजरा में मजदूर की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। शिवालिक गार्डन के सामने लेबर चौक पर पत्थर मारकर मजदूर की हत्या करने के मामले में मनीमाजरा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बदायूं (उत्तर प्रदेश) निवासी श्रीपाल (35) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शराब के नशे में झगड़ा होने के बाद आरोपी ने पत्थर से मुकेश का के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। मुकेश का शव बुधवार सुबह साढ़े छह बजे लेबर चौक के पास पीपल के पेड़ के नीचे मिला था। मनीमाजरा के समाधी गेट निवासी प्रकाश कुमार ने पुलिस को बताया था कि वह किराये के मकान में रहता है और टैक्सी चलाता है। मंगलवार रात को उसने लेबर चौक के पास पक्की पार्किंग में अपनी टैक्सी खड़ी की थी। बुधवार सुबह करीब 6 बजे जब वह अपनी टैक्सी लेने आया तो पीपल के पेड़ के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक की पहचान मजदूर मुकेश के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि मुकेश और उसके साथ मजदूरी करने वाला बदायूं निवासी श्रीपाल मंगलवार रात एक साथ शराब पी रहे थे। इस दौरान गाली देने को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। तीसरे साथी नाथा ने बीच-बचाव का प्रयास किया। इसी बीच श्रीपाल ने एक पत्थर उठाकर मुकेश के सिर पर जोर से दे मारा। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उसके ऊपर चादर डालकर श्रीपाल वहां से भाग निकला। मुकेश घायल अवस्था में वहीं पड़ा रहा, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक मुकेश के परिजनों के बारे में पुलिस को अभी कोई जानकारी नहीं मिली पाई है। मनीमाजरा पुलिस ने मुकेश के परिजनों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें