फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कल्याणी की याचिका पर सीबीआई ने अदालत में दायर किया जवाब, कहा-

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिप्पी सिद्धू हत्याकांड मामले में आरोपी कल्याणी सिंह की ओर से सीबीआई की विशेष अदालत में याचिका दायर की गई। इसमें उसने कुछ गवाहों के बयान दिए जाने की मांग की। इस अर्जी पर वीरवार को सीबीआई ने जवाब दायर कर दिया। सीबीआई ने कहा कि आरोपी ने केस को लंबित करने की वजह से ऐसी याचिका दायर की है जबकि आरोपी को कानून के मुताबिक सभी रिकॉर्ड पहले ही दिया जा चुका है। कल्याणी की याचिका पर 6 अप्रैल को फैसला होगा। नौ साल पहले सेक्टर-27 के पार्क में नेशनल शूटर व एडवोकेट सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस केस में सीबीआई ने कई साल तक जांच की और फिर 2022 में हाईकोर्ट जज की बेटी कल्याणी सिंह को गिरफ्तार किया। लेकिन तीन महीने में ही उसे पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। अभी तक कल्याणी के खिलाफ अदालत में आरोप तय नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन




क्या था मामला



सेक्टर-27 के पार्क में 20 सितंबर 2015 को सिप्पी सिद्धू की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में सेक्टर-26 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी इस हत्याकांड को सुलझाने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हुई थी। पीड़ित परिवार की ओर से लगाए जा रहे आरोपों और मामले की गंभीरता को देखते हुए इस केस को वर्ष 2016 में सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया था। सीबीआई ने भी करीब सात साल तक जांच की और जून 2022 को कल्याणी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें