फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: निवेश के नाम पर 46 लाख की ठगी में आगरा से आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खाते से 5.50 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। फेसबुक पर निवेश का लालच देकर 46 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते से ठगी की 5 लाख 50 हजार रुपये की राशि बरामद की गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आगरा निवासी ओमबीर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार पंचकूला निवासी पीड़ित ने शिकायत दी थी कि 14 नवंबर को फेसबुक पर निवेश संबंधी आकर्षक विज्ञापन देखने के बाद उसने उस पर क्लिक किया। इसके बाद उसे व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर एक फर्जी निवेश एप डाउनलोड करवाई गई। गिरोह के सदस्यों ने खुद को कंपनी का कस्टमर सर्विस मैनेजर बताकर भारी मुनाफे का झांसा दिया। झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 46 लाख रुपये निवेश कर दिए। बाद में न तो मुनाफा मिला और न ही मूल राशि वापस हुई।
विज्ञापन

ठगी का पता चलने पर एक जनवरी को साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कराया गया। साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में एएसआई रविंद्र की टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को आगरा से दबोचा।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि आरोपी कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराता था, जिसमें ठगी की रकम ट्रांसफर की जाती थी। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर आने वाले निवेश संबंधी विज्ञापनों से सतर्क रहें और किसी भी अनजान लिंक या एप के माध्यम से निवेश न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें