फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्रेडिंग स्कीम के नाम पर 76.50 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
6% मासिक मुनाफे का झांसा देकर बरवाला निवासी से ऐंठी रकम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। ट्रेडिंग स्कीम के नाम पर 6 प्रतिशत मासिक मुनाफे का लालच देकर बरवाला निवासी एक व्यक्ति से 76 लाख 50 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार वर्ष 2023 में सेक्टर-20 पंचकूला में पीड़ित की मुलाकात कालका निवासी अमित नामक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को बीएफएक्स ट्रेडिंग स्कीम का संचालक बताया। आरोपी ने हर माह 6 प्रतिशत लाभ और आवश्यकता पड़ने पर मूल राशि मुनाफे सहित लौटाने का भरोसा दिलाया। साथ ही कालका और यमुनानगर में कार्यालय होने, विदेशी टूर और अतिरिक्त कमीशन का भी लालच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रेडिंग प्लान भेजकर एक एप डाउनलोड करवाई, जिसमें निवेश की गई राशि और मुनाफा दिखाया जाता था। इससे पीड़ित को भरोसा होता रहा। आरोपियों के कहने पर पीड़ित ने अलग-अलग तिथियों में विभिन्न बैंक खातों में आरटीजीएस और यूपीआई के माध्यम से करीब 56 लाख रुपये ट्रांसफर किए, जबकि लगभग 20 लाख रुपये नकद दे दिए। इस तरह कुल 76.50 लाख रुपये निवेश करवा लिए गए। जब पीड़ित ने अपनी मूल राशि वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे। बाद में एक बैठक में आरोपियों ने राशि डूबने की बात कहकर हाथ खड़े कर दिए। पीड़ित ने मामले से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें