फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कनाडा भेजने के नाम पर 20.85 लाख की ठगी में आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्क वीजा का झांसा देकर ऐंठी रकम, 4 दिन के रिमांड पर आरोपी फरार साथी की तलाश तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। कनाडा भेजने के नाम पर युवक से 20.85 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश तेज कर दी गई है।
थाना रायपुररानी में दर्ज मामले के अनुसार, पुलिस ने 8 अप्रैल को आरोपी लालित्य हांडा को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि पीड़ित ने वर्ष 2023 में कनाडा वर्क वीजा के लिए अमरावती एनक्लेव स्थित एक कंसल्टेंसी से संपर्क किया था, जिसे आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर चला रहा था।
विज्ञापन

आरोपियों ने छह महीने में कनाडा भेजने का झांसा देकर 31.70 लाख रुपये में सौदा तय किया और सर्विस एग्रीमेंट के नाम पर किस्तों में पैसे वसूलने शुरू कर दिए। इस दौरान पीड़ित से कुल 20 लाख 85 हजार रुपये ठग लिए गए, लेकिन न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही रकम लौटाई गई।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर 20 अगस्त 2025 को केस दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी लगातार पीड़ित को गुमराह करता रहा और पैसे वापस मांगने पर उसे धमकाया गया। बाद में आरोपी दफ्तर बंद कर मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर ठगी करना स्वीकार किया है। पुलिस अब उसके खुलासे के आधार पर राजस्थान में रकम की बरामदगी और फरार सह-आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें