फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला निवासी को 6 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों ने रेलवे में टिकट क्लर्क और अन्य पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया
पीड़ित से नकद और गूगल-पे के माध्यम से कुल 6 लाख रुपये लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। रेलवे विभाग में कॉन्ट्रैक्ट बेस पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 6 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने अंबाला निवासी रोहित को गिरफ्तार किया है।
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने पीड़ित को रेलवे में टिकट क्लर्क और अन्य पदों पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके लिए नकद और गूगल-पे के माध्यम से अलग-अलग किस्तों में कुल 6 लाख रुपये लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने भरोसा जीतने के लिए फर्जी एग्रीमेंट, ट्रेनिंग लेटर, जॉइनिंग लेटर और एंट्री परमिट दिखाए, जिन पर मोहर और हस्ताक्षर भी दर्शाए गए थे। पीड़ित को कई बार चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर ट्रेनिंग के नाम पर बुलाया गया, लेकिन न तो ट्रेनिंग हुई और न ही नौकरी मिली। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें