फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हिमाचल से चरस लाकर सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Nov 2025 01:22 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी से 508 ग्राम चरस बरामद, चंडीमंदिर थाना में मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने गुप्त सूचना पर नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजेन्द्र निवासी कुम्हारहट्टी, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 508 ग्राम चरस बरामद की है।
डिटेक्टिव स्टाफ में तैनात एएसआई सुखचैन सिंह को शनिवार दोपहर सूचना मिली थी कि राजेन्द्र नामक युवक हिमाचल प्रदेश से चरस लेकर गांव बीड़ घग्गर, जिला पंचकूला के फ्लाईओवर के पास सप्लाई देने आने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान उसके हाथ में पकड़े बैग से 508 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चंडीमंदिर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह नशे की खेप कहां से लाता था और किन लोगों को सप्लाई करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें