फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्नैचिंग की 10 वारदात करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा से आरोपी को पकड़ा, 1.60 लाख रुपये की नकदी बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने 10 से अधिक स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी अभिषेक ओझा को पंजाब के मोगा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी पंचकूला में कई वारदात कर भाग गया था। अब जानकारी मिलने पर उसे पंजाब से पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी से बेची गई सोने की चेन से मिले 1.60 लाख की नकदी भी बरामद की है। आरोपी मूल रूप से आगरा, उत्तर प्रदेश का है। पुलिस के अनुसार पंचकूला में वारदात करता था और सेक्टर-7 में किराए पर रह रहा था।
विज्ञापन

आरोपी साइंस में ग्रेजुएट है और मोहाली की निजी कंपनी में नौकरी भी कर चुका है। वह इससे पहले भी कई मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। मौका मिलते ही वह महिलाओं के गले से सोने की चेन झपट लेता था। ज्यादातर वारदात उसने शाम के समय अकेले घूम रही महिलाओं को निशाना बनाकर कीं। गुप्त सूचना के आधार पर डिटेक्टिव स्टाफ की टीम 18 नवंबर को मोगा पहुंची और अभिषेक को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें