फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल पर मानवाधिकार आयोग सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग - एक साल बीत गए अस्पताल में सेवाएं क्यों नहीं शुरू हो पाईं
विज्ञापन

मानवाधिकार आयोग ने अगली सुनवाई 27 जनवरी के लिए निर्धारित की
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल में मिलने वाली सेवाओं में हो रही देरी के मामले में बुधवार को मानवाधिकार आयोग में सुनवाई हुई। इस दौरान आयोग के समक्ष न तो कोई प्रगति रिपोर्ट पेश की गई और न ही पीडब्ल्यूडी और फायर विभागों के अधिकारी उपस्थित हुए। अस्पताल प्रशासन की ओर से अधिकारी ही आयोग में पहुंचे जबकि शिकायतकर्ता सेक्टर-15 निवासी समाजसेवी सतीश नैय्यर भी मौजूद रहे।
आयोग ने सख्त लहजे में कहा कि इतने महत्वपूर्ण सार्वजनिक प्रोजेक्ट में लगातार देरी चिंता का विषय है। मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल की सेवाओं में हो रही देरी के लिए अब तक स्पष्ट रिपोर्ट न देना जिम्मेदार विभागों की लापरवाही को दर्शाता है। आयोग ने अस्पताल प्रशासन से पूछा कि आखिर एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी अस्पताल में सेवाएं शुरू क्यों नहीं हो पाईं। इसी बीच अस्पताल के डी-ब्लाक में चल रहे निर्माण कार्य के लिए अस्पताल प्रशासन ने आयोग को जानकारी दी कि बाकी निर्माण कार्य पूरा होने में करीब दो माह का समय और लगेगा। वहीं मानवाधिकार आयोग ने अगली सुनवाई 27 जनवरी के लिए निर्धारित कर दी है। आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस तारीख को संबंधित विभागों के अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित हों और प्रगति रिपोर्ट व भविष्य की योजना आयोग के समक्ष प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी हाल की बात करें तो अस्पताल के डी ब्लाक में निर्माण कार्य चल रहे हैं। इस वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। किसी भी मंजिल पर न तो पीने का पानी है और न ही लोगों को शौचालयों की सुविधा मिल रही है। पिछली सुनवाई 19 अगस्त को अधिकारियों की तरफ से बताया गया था कि सितंबर 15 तक निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल भी एक साल से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। यहां अभी सिर्फ ओपीडी सेवाएं चल रही हैं। पूरा अस्पताल फायर विभाग की तरफ से एनओसी न मिलने के कारण शुरू नहीं किया जा सका है। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से फायर विभाग द्वारा बताए सेफ्टी कार्यों को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें