फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में स्थानीय जरूरत के अनुसार विशवविद्यालय तैयार करे कोर्स : राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्थानीय मांग अनुसार कोर्स तैयार किए जाएं। लोकल मार्केट अनुसार प्लंबर, डेरी, हथकरघा जैसे कृषि आधारित प्रशिक्षण पर जोर दिया जाए। साथ ही जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, साउथ कोरिया जैसे देशों के साथ एमओयू साइन किए जाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा विदेशों में भी शिक्षा ग्रहण कर सकें। राज्यपाल मंगलवार को विश्वकर्मा कौशल विकास विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मौके पर कौशल विकास एवं परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा व हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दत्तात्रेय ने कहा कि ऐसे कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किए जाएं जो युवाओं को आईटीआई से आईआईटी की ओर ले जाने वाले हों और उनकी प्रमोशन स्किल को बढ़ाएं तथा उनका विस्तार उद्योग लाइन तक हो। ऐसे कार्यक्रम अल्पावधि के भी बनाए जा सकते हैं, जिसमें दो तिहाई प्रैक्टिकल होना अनिवार्य हो। राज्यपाल ने कहा कि लघु एवं सूक्ष्म उद्योग के रूप में प्रदेश के 140 खंडों में बनाए कलस्टरों को खंड स्तर पर किसी विभाग के साथ लिंक करें और नियमित रूप से कैरियर कांउसलिंग भी चलाएं। जिला स्तर पर रोजगार परामर्श केंद्र स्थापित हों और गांवों में रोजगार मेले लगाए जाएं। वित्तीय समावेश में ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ हॉस्पिटेलिटी को शामिल किया जाए। मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार का ध्येय है कि प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी क्षेत्र में सक्षम और स्वावलंबी बने। हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन ने कहा कि प्रशिक्षण के साथ-साथ युवाओं के प्लेसमेंट पर भी ध्यान दिया जाए। बैठक में एसीएस राजा शेखर वुन्दरु, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव विजेंद्र कुमार, आयुक्त एवं सचिव रोजगार विभाग नितिन यादव, एमएसएमई के महानिदेशक विकास गुप्ता, कौशल विकास विश्वविद्यालय के कुलपति राज नेहरू, महानिदेशक कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग शरणदीप कौर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें