फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने साइकिल पर जा रहे बेलदार को मारी टक्कर, 10 मीटर दूर जा गिरा, मौत

विज्ञापन
सेक्टर-21 में कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत के बाद मौके पर कार का शीशा टूटा हुआ। - फोटो : 01cty1012.JPG
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-21 में तेजरफ्तार ओमनी कार ने साइकिल सवार बेलदार को जबरदस्त टक्कर मार दी। वह उछलकर करीब 10 मीटर दूर जा गिरा। घटना के वक्त उसकी सांसें चल रही थीं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन जब तक पीसीआर मौके पर पहुंचती, मूवी देखने जा रहे एक युवक ने अपनी इनोवा से घायल को अस्पताल पहुुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामगढ़ के गांव बूटा सिंह वाला (पंजाब) निवासी तरसेम सिंह (60) के रूप में हुई। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने नयागांव निवासी कार चालक सन्नी (30) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे की हालत में था।
विज्ञापन

घटना वीरवार शाम करीब 4 बजे की है। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नगर निगम के वाटर सप्लाई विभाग में बेलदार तरसेम सिंह साइकिल से अरोमा लाइट प्वाइंट से सेक्टर-21 की ओर जा रहा था। इस दौरान मकान नंबर 25 के पास पहुंचा तो उसके पीछे ओमनी कार (सीएच01बीडब्ल्यू 7258) ने तरसेम की साइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तरसेम साइकिल समेत दूर गिरकर जख्मी हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का फ्रंट शीशा चकनाचूर हो गया। चालक ने कार लेकर मौके से फरार होने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ज्यादा होने के चलते उसे दबोच लिया गया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
हादसे के बाद मौके पर जाम लगना शुरू हो गया। इस दौरान वहां से कई वाहन गुजरे, लोग तमाशबीन बनकर व्यक्ति को तड़पता हुआ देख रहे थे। इतने में खुड्डा लाहौरा निवासी अमर टांक पीवीआर में मूवी देखने जा रहे थे। रास्ते में हादसा देख उन्होंने गाड़ी रोकी और पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने में देरी लगी तो उन्होंने खुद अपनी गाड़ी से तरसेम को जीएमएसएच-16 पहुुंचाया। अमित टांक पीजीआई में इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में तैनात हैं। उनका कहना है कि व्यक्ति के सिर से खून बह रहा था, लेकिन लोग मदद की बजाय सिर्फ तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन

हादसे के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और पुलिस जांच में मृतक के जेब से आई कार्ड बरामद हुआ। जिससे पता चला कि मृतक का नाम तरसेम है। वह एमसी में बेलदार था। तरसेम की दो बेटी और एक बेटा है। पुलिस का कहना है कि मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। चालक के खिलाफ आईपीसी 304ए समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
एक ओर चंडीगढ़ को मोटर वाहन व्हीकल से मुक्त करने के लिए प्रशासन कवायद कर रहा है। दूसरी ओर, शहर के बीचों बीच बसे सेक्टर-21 में साइकिल ट्रैक तक नहीं है, जिस जगह हादसा हुआ, यदि वहां प्रशासन ने जिम्मेदारी से साइकिल ट्रैक बनाया होता तो शायद तरसेम की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें