फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायरमेंट पार्टी में डीजे चालाने के चक्कर में बहस, फोड़ा सिर पर दारू की बोतल

विज्ञापन
सेक्टर-29 में रिटायरमेंट पा‌र्टी में झगड़े के दौरान घायल हुआ व्यक्ति उपचाराधीन। - फोटो : 01cty1010.JPG
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-29 स्थित कम्युनिटी सेंटर में चल रही रिटायरमेंट पार्टी में उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब कुछ युवकों ने डीजे बंद होने पर गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। परिवार समेत आए एक व्यक्ति ने गाली देने से मना किया तो नशे में धुत युवक ने उसके सिर पर शराब की बोतल मारकर घायल कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीसीआर ने घायल को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया, जहां उसके सिर में 6 टांके लगे। घायल की पहचान सेक्टर-41 निवासी संजय कुमार (42) के रूप में हुई है। इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल संजय ने बताया कि वह सेक्टर-41 में एसी का काम करते हैं। बीते बुधवार रात सेक्टर-29 निवासी आकाश कुमार (दोस्त) की मां की रिटायरमेंट पार्टी थी। कार्यक्रम का आयोजन कम्युनिटी सेंटर में रखा गया था। वह परिवार समेत पार्टी में शामिल हुए। देर रात करीब 12 बजे डीजे बंद हो गया। इस दौरान कुछ युवकों ने गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। महिलाएं साथ में होने की वजह से युवकों को मना किया, लेकिन वह शांत होने की बजाय उन पर भड़क उठे और उनमें से नशे में धुत एक युवक ने उनके सिर पर शराब की बोतल मार दी, जिससे वह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े। मामले को बढ़ता देखकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित ने बताया कि उसके सिर पर 6 टांके लगे। वारदात के बाद पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज किया। संजय का आरोप है कि हमला सेक्टर-29 निवासी युवक ने किया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें