फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला-जीरकपुर हाईवे पर हादसा, बाइक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर के बाद सड़क पर गिरा बाइक चालक, हाईवे पर कुछ देर प्रभावित रहा यातायात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला-जीरकपुर हाईवे पर वीरवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसा रात करीब नौ बजे जीरकपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ, जहां पीछे से आ रही बाइक एक अल्टो कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक सड़क पर जा गिरा, जबकि कार का पिछला हिस्सा और पीछे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर बैठाया और डायल-112 पुलिस टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चालक ने बताया कि वह पंचकूला से ऑफिस का काम खत्म कर जीरकपुर के रास्ते चंडीगढ़ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक चालक ने उसकी कार को टक्कर मार दी। कार चालक ने आरोप लगाया कि बाइक सवार नशे की हालत में था।

पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें