बलटाना निवासी सूरज, उसका भाई चंद्रपाल और अमन एक ही बाइक पर मोरनी से वापस लौट रहे थे। जब वे गांव जला के पास पहुंचे तो अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
पंचकूला के मोरनी क्षेत्र के गांव जला के पास सोमवार को बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार तीसरा युवक भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बलटाना निवासी सूरज, उसका भाई चंद्रपाल और अमन एक ही बाइक पर मोरनी से वापस लौट रहे थे। जब वे गांव जला के पास पहुंचे तो अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने कार में डालकर तीनों घायलों को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान सूरज को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल चंद्रपाल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया, जबकि अमन का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए।