फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा : ट्रेन की चपेट में आने से पिता की मौत, साढ़ू और बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर के गांव रज्जीपुर के समीप श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक पंचकूला के सेक्टर-6 के अस्पताल में उपचाराधीन है, जबकि दूसरे को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अनिल कुमार अपने बेटे विशाल और साढ़ू रोहित के साथ गांव रज्जीपुर के समीप रेलवे ट्रैक पर मौजूद थे। करीब साढ़े सात बजे तीनों कालका की तरफ से आती ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना में अनिल कुमार उम्र करीब 50 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनिल कुमार का साढ़ूू रोहित और अनिल कुमार का बेटा विशाल बुरी तरह घायल हो गए।
घायल अवस्था में दोनों को पंचकूला सेक्टर-6 के अस्पताल में ले जाया गया जहां रोहित की गंभीर हालात देखकर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। विशाल सेक्टर-6 के अस्पताल में उपचाराधीन है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें