फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा : खंभे पर धुएं के साथ हुआ धमाका, करंट से एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-3 में बिजली की तार ठीक करने खंभे पर चढ़े दो कर्मचारियों में से एक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा मुलाजिम गंभीर रूप से झुलस गया। उसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान देशराज के रूप में हुई है। हादसा दो लाइनों के आपस में टकराने से हुआ।
विज्ञापन

सेक्टर-3 में रविवार सुबह बारिश के बीच बिजली खराब होने की सूचना पर ठेकेदार जितेंदर कुमार अपने दो बिजलीकर्मी देशराज और देवेंद्र कुमार को लेकर पहुंचा था। दोनों खंभे पर चढ़कर तार ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दोनों करंट की चपेट में आ गए। जोरदार धमाके के साथ लगे झटके से दोनों जमीन पर गिर गए। तुरंत सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। अधिकारी समेत पीसीआर में तैनात पुलिस कर्मी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को पीजीआई रेफर कर दिया।
आग के गोले के साथ पहले उठा धुआं
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिजली के खंभे पर आग के गोले के साथ पहले धुआं उठा। इसके बाद जोर से धमाका हुआ और दोनों मुलाजिम नीचे गिर गए। धमाके के चलते वहां से गुजर रहे लोग सहम गए। खंभे से गिरे एक कर्मचारी के सिर से खून निकल रहा था जबकि दूसरा व्यक्ति कुछ दूरी पर पड़ा चिल्ला रहा था।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी नहीं थे काम करने वाले
मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार जितेंद्र कुमार ने अपने साथ जो दोनों कर्मी लाया था, वह बिजलीकर्मी नहीं थे। हालांकि, अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।
कोरोना टेस्ट के बाद किया जाएगा पोस्टमार्टम
सेक्टर 5 थाना प्रभारी दलीप कुमार ने बताया कि बिजली की लाइन ठीक करते समय ऊपर से गुजर रही दूसरी लाइन में तार लगने के बाद धमाका हुआ है और एक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं किया है। मृतक देशराज के शव को सेक्टर-6 सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जहां कोरोना टेस्ट के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें