फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल महिला की पीजीआई में मौत

Mon, 01 Aug 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पिंजौर
विज्ञापन
हिसार के चुरु में सड़क हादसे में 5 बदमाशों समेत 8 की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काली माता मंदिर में पूजा कर पंचकूला लौट रहे दंपति की स्कूटी में शनिवार शाम तेज रफ्तार ऑटो ने मल्लाह चौक के पास टक्कर मार दी। इसके बाद स्कूटी अनियंत्रित हो गई और महिला सड़क पर गिर कर घायल हो गई। घायल अवस्था में महिला संतोष को पीजीआई ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार रात आठ बजे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रैली सेक्टर-12ए निवासी हुक्मचंद पत्नी संतोष के साथ शनिवार शाम करीब पांच बजे कालका मंदिर से पंचकूला लौट रहे थे। इस दौरान उनके साथ डेढ़ साल की पोती इशिका भी उनके साथ थी। शिकायतकर्ता हुक्मचंद ने बताया कि घर वापसी के दौरान जब वे मल्लाह चौक पार कर आगे पहुंचे तो तेज रफ्तार ऑटो ने बिना संकेत दिए उनकी एक्टिवा को ओवरटेक किया।

इस दौरान ऑटो का पिछला हिस्सा उनकी एक्टिवा से टकरा गया। इस कारण एक्टिवा अनियंत्रित हो गई। एक्टिवा के अनियंत्रित होने के कारण पीछे बैठी शिकायतकर्ता की पत्नी संतोष नीचे गिर कर घायल हो गईं। घायल अवस्था में संतोष को ऑटो चालक ललित सेक्टर-6 सरकारी अस्पताल लेकर गया। जहां संतोष की हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें