मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। कस्बे के बस स्टॉप चौराहे पर स्थित आठ दुकानों के एसी (आउटडोर यूनिट) से तांबे के तार चोरी कर लिए गए। घटना रात के अंधेरे में हुई, जिसने व्यापारियों में गुस्सा है।
दुकानदारों ने बताया कि एसी की यूनिट छत पर रखी हैं और छत पर जाने के लिए कोई स्थायी सीढ़ी नहीं है फिर भी चोर आसानी से ऊपर चढ़ गए। चोरों ने दुर्गा क्लॉथ हाउस, मीना जनरल स्टोर, आरके स्टूडियो, गोयल इलेक्ट्रॉनिक्स, रामा जनरल स्टोर, आनंद बर्तन भंडार, सैनी बुक डिपो और एक वन जनरल स्टोर को निशाना बनाया है।
कुछ दुकानों में चोरों ने एसी के तार काटने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। घटना की जानकारी रामगढ़ पुलिस चौकी को दी गई है। दुकानदारों ने कहा कि इस चोरी से उन्हें न केवल आर्थिक नुकसान हुआ है बल्कि मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। मुख्य सड़क पर होने वाली इस वारदात ने सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्री गश्त बढ़ाने और सुरक्षा कड़े करने की मांग की है।