फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: यूएसडी में निवेश का झांसा, युवक से 11.62 लाख की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप कॉल से जाल में फंसाया, वेबसाइट पर दिखाया मुनाफा रकम निकालने पर मांगे और पैसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी
पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत युवक से यूएसडी (डॉलर) में निवेश का झांसा देकर 11 लाख 62 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में युवक ने बताया कि 18 फरवरी 2026 को उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने डॉलर में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया और उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया। ग्रुप में एडमिन और अन्य सदस्य निवेश पर भारी लाभ मिलने के दावे कर रहे थे, जिससे वह उनके झांसे में आ गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने लिंक भेजकर उससे एक वेबसाइट पर यूजर आईडी बनवाई और निवेश के नाम पर विभिन्न यूपीआई आईडी और बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवानी शुरू कर दी। 19 फरवरी को उसने 70 हजार रुपये भेजे, जिसके बदले वेबसाइट पर 700 यूएसडी दर्शाए गए। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में कुल 11.62 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। वेबसाइट पर उसके वॉलेट में 12 हजार यूएसडी दिखने लगे।
विज्ञापन

जब युवक ने राशि निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने और पैसे जमा कराने की मांग की। संदेह होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने संबंधित बैंक खातों और यूपीआई आईडी की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें