फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गिरफ्तार करने गई पुलिस से की गाली गलौज, दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गांव खड़क मंगोली में जुआ खेलने के आरोपी युवक को पुलिस गिरफ्तार करके लाने लगी तो उसके जानकारों ने पुलिस के साथ गाली गलौज की और थाने के बाहर गाड़ी को घेरकर रास्ता रोका। इस पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस से गाली गलौज करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सेक्टर-7 थाना पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना पर सोमवार को जुआ खेलते हुए आरोपी युवक नीलकमल को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से 4810 रुपये बरामद किए थे। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके जानकार खड़क मंगोली निवासी करण और टुना गाड़ी के आगे आकर खड़े हो गए और पुलिस को आगे जाने से रोकने लगे। साथ ही पुलिस के साथ गाली गलौज भी की। इसके बाद तुरंत मौके पर अतिरिक्त पुलिस कर्मी बुलाए गए और पुलिस की गाड़ी वहां से चल पड़ी। इसके बावजूद आरोपी के जानकार एक ऑटो से सेक्टर-7 पुलिस थाने में पहुंचे और थाने के सामने भी उन्होंने पुलिस का रास्ता रोकने की कोशिश करते हुए बहस की। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों के साथ गाली गलौज करने के आरोप में दोनों आरोपी करण और टुना को विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें