पंचकूला। जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए पंचकूला पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह ने पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा के नेतृत्व में पंचकूला के सभी एसीपी, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्जों के साथ मीटिंग की। मीटिंग के दौरान पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह ने निर्देश दिए कि पंचकूला में अपराधों की रोकथाम की जाए। उन्होंने कहा कि जिले में नशीला पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्हें पकड़कर जेल भेजा जाए। बेल जंपर, अपराधियों व नशीला पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। मीटिंग के दौरान पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि थाना क्षेत्र में पड़ने वाले आवासीय क्षेत्र सोसाइटी में बाहर से आने वाले किराएदारों की वेरिफिकेशन उचित प्रकार सें खुद जाकर करें। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक में चलने वाले बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पंचकूला क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जाएं। बच्चों से भीख मंगवाने वालों पर बगैर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। वहीं पंचकूला में चल रहे हुक्का बारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। हुक्का बार किसी भी कीमत पर नहीं चलने चाहिए। पचकूला एसीपी, थाना प्रभारी और पुलिस चौकी इंचार्ज अपने अपने क्षेत्र में गस्त कर हर दिन रेस्टोरेंट की चेकिंग करें। बिना नियम चलने वाले रेस्टोरेंट पर सख्त कार्रवाई करें। पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह नें अवैध अतिक्रमण व अवैध निर्माण को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।