चंडीगढ़। पंजाब में विरोधियों को जवाब देने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने 28 पार्टी प्रवक्ताओं की फौज खड़ी कर ली है। इसमें मालविंदर कंग को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है, जबकि पार्टी के कई मौजूदा विधायकों को भी प्रवक्ता के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें वे विधायक भी शामिल हैं जिन्होंने विधानसभा चुनाव में पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल को हराया है।
पार्टी ने मलविंदर सिंह कंग को मुख्य प्रवक्ता बनाया है। वहीं, बलजिंदर कौर, नील गर्ग, राजविंदर कौर, अनमोल गगन मान, दिनेश चड्ढा, रजनीश दहिया, शीतल अंगुराल, एहबाब ग्रेवाल, सन्नी सिंह आहलुवालिया, जीवनज्योत कौर, जय किशन सिंह, जगतार सिंह संगघेड़ा, गोविंदर मित्तल, रमन चंडी, एड. रविंदर सिंह, मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, मेजर आरपीएस मल्होत्रा, जसवीर सिंह गिल राजा, जगदीप कंबोज गोल्डी, शेषवीर शर्मा, शमिंदर खिंडा, नवदीप सिंह जीडा, चेतन सिंह जौड़माजरा, इंदरजीत सिंह संधू, गुरदेव सिंह देव मान, तरसेम पिंडर, अमृतपाल सिंह सुखनंद को प्रवक्ता नियुक्त किया है।