फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर की हर्बल मेडिसिन भगाएगी मक्खियां

Sat, 09 Apr 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लोगों को संबो‌धित करते आप नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब बरवाला को मक्खियों से निजात दिलवाने के लिए आम आदमी पार्टी पंचकूला ने इंदौर की हर्बल मेडिसिन को अपनाने का फैसला किया है। आप बरवाला को मक्खियों से निजात दिलाने के लिए एक खास मुहिम शुरू करेगी। आप इस दवा को किसी भी एक स्थान पर प्रयोग के तौर पर डालेगी और दो सप्ताह तक इसके परिणाम देखे जाएंगे।
विज्ञापन


पंचकूला सेक्टर-20 में शुक्रवार को पार्टी की जिला प्रधान निपुण कपूर की अध्यक्षता में आम आदमी की जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक में यह निर्णय लिया गया। पंचकूला के आप प्रधान भूपिंद्र सिंह ने  बैठक में बताया कि बरवाला में काफी मक्खियों की काफी समस्या है और लोगों को खाना खाने एवं पानी पीने तक में मक्खियों की समस्या आती हैं। अब तो लोग इस क्षेत्र में अपने बच्चों की शादी करने से भी घबराने लगे हैं।

जिस पर जिला प्रधान निपुण कपूर ने बताया कि उनके पास इंदौर का उदाहरण पिछले दिनों आया था, जिसके बाद अब हमने निर्णय लिया है कि यह हर्बल मेडिसन मंगवाकर किसी  ढाबे या किसी एक घर में इस मेडिसन का प्रयोग किया जाएगा, जिसके परिणाम आने  के बाद जिला प्रशासन के समक्ष रिपोर्ट रखी जाएगी, जिसके बाद इसे जिला  प्रशासन से लागू करवाने के लिए दबाव बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें