फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में हुआ सृष्टि दिवस समारोह का आयोजन

Sat, 09 Apr 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
योगा करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
योग एकमात्र साधन है जो कि मनुष्य को शारीरिक और मानसिक विकृतियों से मुक्त कर सकता है। यह कहना है कालका की विधायक लतिका शर्मा का। उन्होंने यह बात शुक्रवार को गर्वनमेंट कालेज सेक्टर-1 में सृष्टि दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन


योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा निर्मित महिला पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी डाक्टर किरण कंबोज ने बताया कि महिला पतंजलि योग समिति की केंद्रीय प्रभारी सुमन की परिकल्पना पर आधारित सृष्टि दिवस नव संवत 2073 के मुख्य लक्ष्य लुप्त होती प्राचीन भारतीय संस्कृति को फिर से जीवंत करना है।

नवदुर्गा, नव संवत वास्तव में भारतीय परंपरा के अनुसार नारी शक्ति, नारी पूजन और महिला सशक्तीकरण का त्योहार है। यह भारत के स्वाभिमान के पताका को विश्व स्तर पर पूर्ण रूप से स्थापित करना है। इस आयोजन के दौरान एवरेस्ट विजेता और वर्तमान डीएसपी जींद ममता सिंह सौदा, प्रथम महिला पद्मश्री और द्रोणाचार्य अवार्डी, कबड्डी टीम की महिला कोच और कप्तान सुनील, वर्ष 2010 के मां के राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित मिश्री देवी, दिशा की निदेशक गीता कथूरिया, योग से कैंसर मुक्त होने वाली वयोवृद्ध महिला स्वामी प्यारी के साथ जिम्मानस्ट रितू भारती द्वारा किए गए महिला सशक्तीकरण और प्रेरणादायक गतिविधियों के लिए उनको सृष्टि दिवस पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

 
चंडीगढ़ ट्राईसिटी के तीनों मंडलों पंचकूला, मोहाली और चंडीगढ़ से सभी पदाधिकारी सदस्यों और सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ इस मौके पर पहुंचे। इस मौके पर विशेष अतिथि हरियाणा शिक्षा विभाग, कुरुक्षेत्र की संयुक्त निर्देशक गीता शर्मा रहीं। इस आयोजन के दौरान योग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर नवीन कुमार, विनोद कुमार, जनकराज, प्रेम आहूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें