फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula: आप नेता दीपक सिंगला पंचकूला अदालत में पेश, ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किया है गिरफ्तार

Tue, 19 May 2026 02:55 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दिल्ली टीम ने कथित बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला से जुड़े चंडीगढ़ के ठिकाने पर छापा मारा था।  
विज्ञापन
दीपक सिंगला कोर्ट में पेश - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को पंचकूला अदालत में पेश किया गया। ईडी ने सिंगला को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दिल्ली टीम ने कथित बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला से जुड़े चंडीगढ़ के ठिकाने पर छापा मारा था। ईडी ने सेक्टर-36 की एक कोठी में छापा मारकर वहां से दो फाइलें, डिजिटल डिवाइस और एक पेन ड्राइव कब्जे में ली थी।

ईडी ने सोमवार को दीपक सिंगला की गिरफ्तारी से पहले दिल्ली, गोवा और चंडीगढ़ समेत कई स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की।  चंडीगढ़ के सेक्टर-36 के ठिकाने पर टीम ने कई घंटे तक दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जांच की। बताया जा रहा है कि मामला कथित बैंक फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क की जांच से संबंधित है। ईडी अब जब्त किए गए डिजिटल डाटा और दस्तावेजों की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक सिंगला वर्ष 2020 और 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में विश्वास नगर सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रह चुके हैं। इससे पहले वर्ष 2024 में भी ईडी ने बैंक फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके आवास पर तलाशी अभियान चलाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें