फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने 10 शहरों के लिए 129 उम्मीदवारों का किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पार्टी मुख्यालय से रविवार को जारी बयान में प्रदेश प्रधान और सांसद भगवंत मान ने बताया कि 10 शहरों के लिए 129 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

अजनाला नगर पंचायत के 15 वार्डों से, दसूहा नगर काउंसिल के लिए 12 वार्डों से, खन्ना नगर काउंसिल के लिए 16 वार्डों से, कोठा गुरु नगर पंचायत के लिए 11 वार्डों से, कुराली नगर काउंसिल के लिए 6 वार्डों से, लालड़ू नगर काउंसिल के लिए 14 वार्डों से, पातड़ां नगर काउंसिल के लिए 11 वार्डों से, पट्टी नगर काउंसिल के लिए 19 वार्डों से, समाना नगर काउंसिल के लिए 20 वार्डों और श्री हरगोबिंदपुर नगर काउंसिल के लिए 5 वार्डों से उम्मीदवारों का एलान किया गया।
भगवंत मान ने कहा कि निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत प्राप्त करेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह इस बार चुनाव में ईमानदार और मेहनती उम्मीदवारों को विजयी बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें