फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 2.33 लाख ठगे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एक युवक से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 2.33 लाख रुपये की ठगी की गई है। सेक्टर-19 निवासी 20 साल के रजत की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रजत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीए सेकेंड ईयर का छात्र है। 14 अप्रैल को वह टेलीग्राम चला रहा था तो उसका नंबर एक ग्रुप में जोड़ा गया था। यह ग्रुप एचआर नीतू राजपूत के नाम से शो हो रहा था। इसके बाद ग्रुप से जुड़कर बात करने लगा था।
विज्ञापन


रजत ने बताया कि महिला ने ग्रुप में कई लोगों को को ऐड किया था और मैसेज आया कि आपको अगर काम करना है तो एक लिंक आएगा जिसे ओपन करके व्हाट्सएप चैनल ओपन करना होगा। उसे सबको फाॅलो करना है और स्क्रीन शॉट लेकर एचआर नीतू राजपूत को भेजना है। जैसे वो बताएगी उस पर भेजना है। इसके बाद उसने टेलीग्राम पर आए लिंक पर क्लिक कर उसे व्हाट्सएप पर ले लिया। वहां एक चैनल खुला। उसने स्क्रीन शॉट लेकर एचआर नीतू राजपूत को टेलीग्राम पर भेज दिया। उसे टेलीग्राम पर मैसेज आया कि उसे अपनी डिटेल भरनी है। इसके बाद उसने अपनी पूरी डिटेल उन्हें भेज दी। उसने पूछा कि उसे इसके पैसे कैसे मिलेंगे तो उसे टेलीग्राम पर मैसेज भेजा कि पेमेंट की जानकारी मैडम देगी। उसने भेजे गए मैसेज पर क्लिक किया तो एक आईडी खुल गई।

पूरी जानकारी लेकर पूरा कराया टास्क
इसके बाद आईडी से उसकी पूरी जानकारी मांगी तो उसने भेज दी। आईडी से उससे क्यू आर कोड मांगा तो उसने क्यू आर कोड भेज दिया। इसके बाद उसे अलग-अलग टास्क करने के बारे में बताया। उसने काम करने के लिए हां कर दी तो उसे एक ओर ग्रुप में जोड़ा गया। राजीव रंधावा नाम की आईडी से उसे कई टास्क दिए गए और उनसे उसे तीन बार पेमेंट आई। इसके बाद ज्यादा पैसे लगाने के लिए कहा। ठग के झांसे में आकर उसने उसके कहे अनुसार पैसे लगा दिए थे।
विज्ञापन



ऐसे चला ठगी का पता
युवक ने बताया कि ठग ने अपनी मां सुनीता के खाते से टास्क और आईडी से ट्रेडिंग के नाम पर कुल 2.33 लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद कहा कि उसे पैसे निकालने हैं। इस पर राजीव रंधावा ने कहा कि आप पहले दो हजार रुपये निकालो फिर 1.30 लाख निकालो। उसने दो हजार निकाले और फिर 1.30 लाख निकाले तो वह नहीं निकले। लेकिन ट्रांजेक्शन रिजेक्ट हो गई। रंधावा ने कहा कि आपका अकाउंट फ्रीज हो गया है। जिसे अनफ्रीज करवाने के लिए इसी खाते में जितनी रकम दिख रही है उतनी ही जमा करवानी पड़ेगी। इसके बाद उसे ठगी का शक हो गया और इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें