फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रेलवे लाइन के पास बैठे युवक को मारी गोली, गंभीर

Sun, 13 Jul 2025 11:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जालंधर। थाना रामा मंडी के अंतर्गत आते इलाके कमल विहार में शनिवार देर रात रेलवे लाइन के पास बैठे युवक को कुछ युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। गंभीर रूप से घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान मनीष कुमार निवासी मोहल्ला नारायण सिंह, कमल विहार, बशीरपुरा के रूप में हुई है। मनीष केबल ऑपरेटर का काम करता है। गोली चलने की सूचना पर रामा मंडी थाना प्रभारी मनजिंदर सिंह बस्सी सहित पुलिस पार्टी तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

थाना जीआरपी के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार रात उन्हें अस्पताल से सूचना मिली थी कि मनीष नामक युवक को गोली लगी है। उन्होंने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। मनीष के पेट में गोली लगी थी। देर रात उसका ऑपरेशन भी हुआ है। मनीष की हालत अभी नाजुक है। वह बयान देने के हालत में नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें