फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नशे में बुलेट दौड़ा रहे युवक ने एसपीओ को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-14 स्थित अमरटैक्स चौक के पास पुलिस नाके पर ड्यूटी कर रहे एक एसपीओ को शराब के नशे में तेज रफ्तार बुलेट चला रहे युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी घायल हो गया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सेक्टर-14 पुलिस को दी शिकायत में एसपीओ ओमप्रकाश निवासी जिला अंबाला ने बताया कि वह राइडर-2 पर तैनात हैं।
विज्ञापन

2 फरवरी की शाम को अधिकारियों के आदेश पर वह प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ अमरटैक्स चौक के पास अंग्रेजी ठेके के नजदीक सीलिंग प्लान के तहत नाका ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और अचानक एसपीओ को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनके हाथ, बाजू और नाक पर चोटें आईं।
विज्ञापन

जब आरोपी को रोका गया तो उसके मुंह से शराब की तेज बदबू आ रही थी। घायल एसपीओ ने मेडिकल लीगल रिपोर्ट के साथ थाना सेक्टर-14 में शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें