फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: करोड़ों की जमीन हड़पने के आरोप में बीडीसी सदस्य समेत चार पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर पंचकूला बैंक में लेनदेन और आरोपियों की भूमिका की पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पिंजौर ब्लॉक के गांव सीतोमाजरा में जमीन के नाम पर करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता नीतू देवी ने पुलिस को बताया कि फरवरी 2024 में उन्होंने अपनी 6 बीघा 18 बीसवें 11 बिस्वांसी जमीन अवतार सिंह को बेचने का सौदा किया था। प्रति बीघा कीमत 55 लाख रुपये तय हुई थी।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 28 फरवरी 2024 को रजिस्ट्री के दिन अवतार सिंह, उसका भाई पुष्पिंदर सिंह और अमरजीत सिंह (निवासी लहरोंडी) ने बकाया रकम चेक के माध्यम से जमीन अपने नाम करा ली। महिला ने बताया कि बाद में जब उन्होंने चेक के माध्यम से भुगतान की मांग की तो आरोपियों ने बहाने बनाने शुरू कर दिए और करीब एक माह तक रकम का भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन


बीडीसी सदस्य की भूमिका पर उठे सवाल
नीतू देवी ने बताया कि इलाके के बीडीसी सदस्य अमरजीत सिंह (जो रजिस्ट्री के समय गवाह भी थे) से शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उल्टा महिला को धमकी दी गई कि यदि वह बार-बार पैसे की मांग करेंगी तो उन्हें झूठे मामलों में फंसाया जाएगा। महिला ने आरोप लगाया कि गवाह प्रवीण कुमार को पहले ही झूठे ड्रग केस में फंसाया जा चुका है।
विज्ञापन


दस्तावेजों की गहन जांच होगी
पुलिस आयुक्त, पंचकूला को शिकायत मिलने के बाद अवतार सिंह, पुष्पिंदर सिंह, गुरजीत सिंह मढ़ावाला और बीडीसी सदस्य अमरजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के साथ-साथ सभी बैंक लेनदेन और दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी, ताकि पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी और जल्द ही आरोपी न्याय के कठघरे में खड़े होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें