फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बेहलों गांव में रविवार को सजेगा कुश्ती दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा-पंजाब के नामी पहलवान दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन

मेले में मटका फोड़ प्रतियोगिता और भंडारे का भी आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। मोरनी क्षेत्र के बेहलों गांव स्थित मां बाडासन मंदिर प्रांगण में रविवार को वार्षिक कुश्ती दंगल आयोजित किया जाएगा। दंगल में हरियाणा और पंजाब के कई नामी पहलवान हिस्सा लेकर अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है।
कुश्ती मुकाबलों के साथ मेले में मटका फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगी। श्रद्धालुओं और मेले में आने वाले लोगों के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी सदस्य मदन सिंह ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष ज्येष्ठ माह के पहले रविवार को किया जाता है। दशकों पुरानी इस परंपरा को आज भी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी दिन से मोरनी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर प्रत्येक रविवार धार्मिक मेलों का आयोजन शुरू होता है, जिनमें हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन क्षेत्र की पुरानी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का माध्यम हैं। ग्रामीणों ने लोगों से मेले में पहुंचकर आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें