फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका रेलवे स्टेशन के पास खुलेगा जन औषधि केंद्र, यात्रियों को मिलेंगी सस्ती दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्कुलेटिंग एरिया में तैयार हुआ बूथ, बीडिंग प्रक्रिया जारी जरूरतमंदों को किफायती दरों पर मिलेंगी जेनेरिक दवाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। रेलवे स्टेशन कालका के पास जल्द ही जन औषधि केंद्र शुरू किया जाएगा। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में केंद्र के लिए बूथ का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और फिलहाल इसके संचालन के लिए बीडिंग प्रक्रिया जारी है। केंद्र शुरू होने के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी।
रेलवे स्टेशन के ठीक सामने स्थापित किए जा रहे इस जन औषधि केंद्र से आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। खासतौर पर जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों को कम कीमत पर दवाइयां मिलने से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

भारतीय रेलवे देश के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पहले से जन औषधि केंद्र संचालित कर रहा है, जहां बाजार की तुलना में काफी कम कीमत पर जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध करवाई जाती हैं। इसी कड़ी में अब कालका रेलवे स्टेशन पर भी यह सुविधा शुरू की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, केंद्र में बुखार, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, दर्द और संक्रमण समेत कई सामान्य बीमारियों की दवाइयां किफायती दरों पर मिलेंगी। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान आकस्मिक जरूरत पड़ने पर तुरंत दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने रेलवे के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि जन औषधि केंद्र खुलने से आमजन को आर्थिक राहत मिलेगी और जेनेरिक दवाइयों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। सीनियर डीसीएम अंबाला मंडल यशनजीत सिंह ने बताया कि जन औषधि केंद्र खोलने के लिए बीडिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें