फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: महिला को विदेश भेजने के नाम पर 7.80 लाख ठगे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 थाना पुलिस एक महिला को कनाडा भेजने और वहां नौकरी के नाम पर 7.80 लाख रुपये की ठगी के आरोप में इमिग्रेशन कंपनी संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-45 निवासी महिला अमरदीप कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ सेक्टर-26 स्थित टिंबर मार्केट की ट्रू वे कंसल्टेंट के पास कनाडा के वीजा के लिए गई थी। इस दौरान कंपनी में उनकी मुलाकात किसी युवराज से हुई। युवराज ने खुद को कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर बताया।
उसने शिकायतकर्ता से कहा कि वह कनाडा भेजकर उसे एक कंपनी में नौकरी लगवा सकता है। इसके बाद पीआर भी दिलवा देगा। उसने महिला से एडवांस में 50 हजार कैनेडियन डाॅलर और दो लाख रुपये उसकी फीस देने की मांग की। इसके बाद अमनदीप के पति ने 2023 में युवराज को 7.80 लाख रुपये दे दिए, लेकिन उसके बाद से युवराज ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन

अमरदीप कौर ने बताया कि उन्होंने जीरकपुर स्थित मकान पर लोन लेकर युवराज को रुपये दिए थे। रुपये लेने के बाद युवराज ने फोन नहीं उठाया तो उससे मिलने के लिए कई बार उसके आफिस में गए, लेकिन उसका स्टाफ उन्हें मिलने नहीं देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें