फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सड़क पार कर रही महिला को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गांव माणक्य के नजदीक वीरवार दोपहर सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान भूपेंद्र कौर (58) निवासी गांव माणक्य के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भूपेंद्र कौर सड़क पार कर रही थीं, तभी बरवाला की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सडक़ पर गिर गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें