फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सात ज्योतिर्लिंग का करें दर्शन, 12 मई को चंडीगढ़ से चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
12 रातें 13 दिन का रहेगा सफर स्लीपर क्लास, थर्ड एसी, सेकेंड एसी की सुविधा मिलेगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर



पंचकूला। आप धार्मिक स्थलों के दर्शन की प्लानिंग कर रहे हैं तो 12 मई से भारत गौरव स्पेशल ट्रेन आपके लिए तैयार है। चंडीगढ़ से जाने वाली यह ट्रेन सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाएगी। यह टूर 12 रातें व 13 दिनों का होगा। इसमें सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नागेशवर ज्योतिर्लिंग, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग सहित अन्य दिव्य स्थानों के दर्शन करवाए जाएंगे। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से यात्रा 12 जून को अमृतसर से शुरू होगी और इसी दिन चंडीगढ़ भी पहुंचेगी। यात्रा का समय 24 जून तक रहेगा। पर्यटक अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी और अजमेर से यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। यह जानकारी आईआरसीटीसी के चीफ रीजनल मैनेजर हरजोत सिंह संधू ने दी।
विज्ञापन



स्लीपर, थर्ड और सेकेंड एसी में सफर का मिलेगा मौका
इस टूर पैकेज में स्लीपर क्लास, थर्ड एसी, सेकेंड एसी की सुविधा मिलेगी। जिसमें भारत गौरव ट्रेन मार्ग में अमृतसर के बाद जालंधर सिटी, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अजमेर के स्टेशनों पर जाने-आने के समय रुकेगी। इकोनॉमी क्लास 27,455 रुपये प्रति व्यक्ति, स्टैंडर्ड क्लास 38,975 रुपये प्रति व्यक्ति व कम्फर्ट क्लास 51,365 रुपये प्रति व्यक्ति किराया होगा। खान-पान के साथ ही सड़क परिवहन, आवास भी उपलब्ध होगा। ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, कोच सुरक्षा गार्ड और हाउसकीपिंग की सुविधाएं भी मिलेंगी। बुकिंग के लिए www.irctctourism.com पर लॉग ऑन करके जानकारी हासिल की सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें