डेराबस्सी। मुबारकपुर-रामगढ़ रोड पर एक पेपर मिल के बॉयलर में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना डेराबस्सी फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया और किसी भी तरह का जानी नुकसान होने से बचा लिया।
डेराबस्सी फायर ब्रिगेड ऑफिसर महेंद्रपाल ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि मुबारिकपुर-रामगढ़ रोड पर विशाल पेपर मिल के बॉयलर में अचानक आग लग गई। इस पर वह फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पेपर मिल में पहुंचे। उन्होंने कहा कि आग अभी फैलनी शुरू ही हुई थी, जिस पर समय रहते काबू पाने में कामयाब रहे। इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ और ज्यादा नुकसान होने से बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।