फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 नए लोग कोरोना संक्रमित, एक वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला/चंडीगढ़/मोहाली। टाइसिटी में कोरोना बहुत तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को जहां रिकॉर्ड 675 लोग संक्रमित मिले, वहीं दस लोगों की भी मौत हो गई। मौतों के मामले मेें चंडीगढ़ पहले स्थान पर रहा। शुक्रवार को शहर में पांच लोगों ने दम तोड़ा। ट्राइसिटी में सबसे अधिक 272 लोग संक्रमित मोहाली में मिले। यहां चार लोगों की मौत हुई चंडीगढ़ में 203 लोग संक्रमित मिले। पंचकूला में दो सौ लोग संक्रमित मिले और एक वृद्धा ने जान गंवाई।
विज्ञापन

पंचकूला के 200 लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के साथ ही शुक्रवार को एक और वृद्धा ने दम तोड़ दिया। 90 वर्षीय वृद्धा पंचकूला के सेक्टर-21 में रहती थी। वह डायबिटीज से भी संक्रमित थी। इस मौत के साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 25 पहुंच गई है। इसके अलावा रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सेक्टर-15 में संचालित वृद्धाश्रम में तीन बुजुर्गों में कोरोना की पुष्टि हुई है। यहां एक ड्राइवर भी पॉजिटिव मिला है। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर का कहना है कि सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय, सेक्टर-6 स्थित स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय और सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भी एक-एक पॉजिटिव मिले हैं।
उन्होंने बताया कि पंचकूला में दो सौ पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 127 जिले के हैं जबकि 73 मरीज बाहरी राज्यों, प्रदेशों और विदेशों से आए लोग हैं। जिले के गांव अभयपुर, बिल्ला, बुर्जकोटिया, चंडी मंदिर, गढी कोताहा, हंगौला, इंदिरा कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र, खेड़ा सीताराम, मानकटाबरा, मानकपुर, एमडीसी सेक्टर-6, नानकपुर, पुलिस लाइन, रामगढ़ से एक-एक, चंडी कोटला, एमडीसी सेक्टर-4 में 3, कालका, रायपुररानी में 13, पिंजौर में 30 मामले पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, सेक्टर-2, 7, 11, 12, 14, 16, 19, 23 में एक-एक, सेक्टर-4, 18, 25, 28 व सुरजपुर में 2-2, सेक्टर-5, 6, 12ए, 20, 21 में 3-3, सेक्टर-27 में 4, सेक्टर-15 में 13 मामले पॉजिटिव मिले हैं। इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें