फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बिहार जा रही प्राइवेट बस का 33,500 का चालान, जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ट्रैफिक पुलिस ने सूरज सिनेमा के पास हाउसिंग बोर्ड चौक की ओर जाने वाली एक संदिग्ध प्राइवेट बस का 33,500 का चालान कर बस को इंपाउंड कर दिया। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त बस बिहार जा रही थी और उसके पास आवश्यक दस्तावेज जैसे परमिट की अवधि समाप्त, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस एक्सपायर और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन पाया गया।
विज्ञापन



डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पंचकूला ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिले में लगातार नाकेबंदी कर अवैध रूप से चल रहे वाहनों, बिना परमिट बसों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क पर नियमों से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें