फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: श्रीकृष्ण रासलीला महोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब, भक्ति और अध्यात्म में डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। श्री राधा संकीर्तन मंडल पंचकूला द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण रासलीला महोत्सव के पांचवें दिन श्रद्धालु भक्ति और अध्यात्म के अद्भुत रंगों में रंग गए। सेक्टर-16 के अग्रवाल भवन में हो रहे इस आयोजन में सैकड़ों भक्तों ने रामायण और श्रीकृष्ण लीला के मनमोहक प्रसंगों का आनंद लिया।
विज्ञापन




ब्रजभूमि वृंदावन धाम से पधारे पद्मश्री स्वामी हरगोबिंद जी महाराज के कृपापात्र रासाचार्य स्वामी विवेक शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। उनके निर्देशन में भव्य झांकियों ने भक्तों को दिव्य अनुभूति कराई। आयोजन समिति ने बताया कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य लोगों को धर्म, भक्ति और सदाचार के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर नंद भवन की झांकी ने भक्तों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें