फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लड़की को रास्ते में रोककर गोली मारने की धमकी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। अपने काम से वापस लौट रही एक लड़की को रास्ते में रोककर गोली मारने की धमकी देने के मामले में थाना चाटीविंड पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में पुनीत कौर निवासी गांव चाटीविंड ने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त की शाम 5:45 बजे वह काम करके लौट रही थी। वह एक्टिवा पर थी। उनका क्लासमेट सहज मल्होत्रा एक्टिवा चला रहा था। वह एक्टिव के पीछे बैठी थी। तभी हरप्रीत सिंह निवासी गांव चाटीविंड अपने साथी फत्तू सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर आया। उसके साथ एक कार में सवार पांच और लड़के थे। जिनको वह नहीं जानती थी। हरप्रीत सिंह ने पिस्टल निकालकर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसे बाजू से पकड़ा और उसका मोबाइल सड़क पर फेंककर तोड़ दिया। उसे धमकी भी दी अगर इस बारे में घर जाकर किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। आरोपियों ने जबरदस्ती किडनैप करने की कोशिश की। इसी दौरान पीछे से कोई और कार सवार आ गए। जिनको देखकर सभी आरोपी फरार हो गए। यही युवक शाम को उसके घर आए और धमकियां देने लगे कि पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। उन्होंने धमकियों की परवाह नहीं की और पुलिस में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें