फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मोटरसाइकिल से कट मारने को लेकर हुआ था झगड़ा, चाकू से 6-7 वार कर जान ली थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए चंडीगढ़ से पंचकूला आए 26 वर्षीय चंदन की हत्या के मामले में शुरुआती विवाद की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-26 में मोटरसाइकिल को कट मारने को लेकर चंदन, चिराग और सूरज के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान चिराग ने चंदन को थप्पड़ मारा था। बाद में गांव चौकी कट के पास चिराग और सूरज ने चंदन पर चाकू से 6-7 वार कर जान ले ली। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता विकास के अनुसार, 22 अक्टूबर को शाम करीब पांच बजे वह परिवार और दोस्तों के साथ मोटरसाइकिलों व पिकअप गाड़ी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए घग्गर नदी जा रहा था। सेक्टर-26 की लाइट पार करने के बाद मोटरसाइकिल को कट मारने की बात पर चंदन, चिराग और सूरज में विवाद हो गया। चिराग ने चंदन को थप्पड़ मार दिया। विकास ने बीच-बचाव कर सभी को समझाया कि धार्मिक कार्य के लिए जाते समय झगड़ा करना ठीक नहीं है। इसके बाद सभी पंचकूला की ओर रवाना हो गए।

-चंदन को तलाशते हुए पहुंचे थे दोनों आरोपी

विकास ने पुलिस को बताया कि रात करीब नौ बजे वे माजरी चौक पुल पार कर गांव चौकी कट के पास पहुंचे। परिवार की महिलाएं और कुछ अन्य लोग विसर्जन के लिए नदी में चले गए, जबकि वह, राजबीर और चंदन कट के पास खड़े रहे। कुछ देर बाद चिराग और सूरज वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने अचानक चंदन पर चाकू से 6-7 वार कर दिए। विकास और राजबीर ने बीच-बचाव करना चाहा, लेकिन चाकू देखकर पीछे हट गए। चंदन के जमीन पर गिरने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


साथी चंदन को लहूलुहान हालत में मोटरसाइकिल पर चंडीगढ़ के सेक्टर-32 जीएमसीएच अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास की शिकायत पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने सूरज और चिराग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें